कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत, 3 घायल
मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक और घायल बदायूं के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार अशोक नगर सिविल लाइन बदायूं निवासी परिवार बदायूं से दर्शन के लिए बालाजी जा रहे थे। गांव कोयल के निकट ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस घटना में अशोक नगर सिविल लाइन बदायूं निवासी कार सवार 18 वर्षीय रोहित, 20 वर्षीय सिमरन, 15 वर्षीय काजल और मनीष की दर्दनाक मौत हो गई। नीलम, प्रभाकर, ड्राइवर अमरपाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद काफी देर तक वहां जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया।

पाठको की राय